कोटकासिम कस्बे में पवित्र मनन दीप ने निकाली भव्य कलश यात्रा: झांकी और रथ रहे आकर्षण का मुख्य केंद्र

Aug 17, 2022 - 17:40
 0
कोटकासिम कस्बे में पवित्र मनन दीप ने निकाली भव्य कलश यात्रा: झांकी और रथ रहे आकर्षण का मुख्य केंद्र
कोटकासिम कस्बे में पवित्र मनन दीप ने निकाली भव्य कलश यात्रा: झांकी और रथ रहे आकर्षण का मुख्य केंद्र

कोटकासिम (अलवर, राजस्थान) कोटकासिम कस्बे में संचालित पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रवादी संत भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रवादी संत भास्कर भारद्वाज ने वैदिक मंत्र उच्चारण से किया तो वहीं एमपीएस शीला चौधरी, ब्राह्मण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कपूरचंद वशिष्ठ, उप सरपंच ओम प्रकाश सैनी,फूल सिंह चौधरी, कुलदीप शर्मा ने भगवान के रथ में नारियल अर्पित कर जयकार का उद्घोष किया। शोभा यात्रा भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, तकिया मोहल्ला,खातीवाड़ा ,हनुमान मार्केट से होते हुए एसडीएम कोर्ट के सामने से गुजरते हुए भूतेश्वर मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। 
इस दौरान सत्संग के सेवादारों द्वारा जगह जगह दही हांडी कार्यक्रम आयोजित हुआ जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा वहीं टेक्टरों और रथ में डीजे और ढोल की धुन पर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, मां दुर्गा की सुंदर झांकी दिखाई गई और राम दरबार सहित अनेक सुंदर झांकी सजाई गई जिसने लोगों का मन मोह लिया। इधर भगवान के सुंदर भजनों पर महिलाओं ने और भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को रात्रि 8 बजे से पुराने पुलिस थाने के पास विशाल जागरण, झांकी, दहीहांडी महोत्सव का आयोजन भी भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पवित्र मनन दीप के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी राष्ट्रवादी संत भास्कर भारद्वाज, एमपीएस शीला चौधरी, कुलदीप शर्मा, फूल सिंह चौधरी, उप सरपंच ओम प्रकाश सैनी,सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, पंकज कुमार, मोहन योगी, धर्म सिंह प्रजापत, ग्यासी राम सैनी,  विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री मुकेश सैनी, प्रेम गुप्ता, संदीप चौधरी, दुर्गेश योगी, मनोज जांगिड़ सहित काफी संख्या में महिला और कस्बेवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है