गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कमीशन के लालच में ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

May 20, 2026 - 20:20
 0
गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  कमीशन के लालच में ठगों को  म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

अलवर जिले में साइबर ठगी, सेक्सटॉर्शन और फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे 'साइबर संग्राम 2.0' अभियान के तहत गोविंदगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगों को मोटी कमीशन के लालच में बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गोविंदगढ़ थानाधिकारी धर्मसिंह (पुलिस निरीक्षक) ने बताया कि एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध बैंक खाताधारकों (म्यूल अकाउंट होल्डर्स) के बारे में खुफिया जानकारी जुटाई। सटीक सूचना मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मुबारिक खां (33 वर्ष) पुत्र बशीर खान को गिरफ्तार किया। मुबारिक खां मेव जाति का है और कैमासा, थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर का निवासी है।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि उसने अब तक कितने बैंक खाते साइबर ठगों को बेचे हैं और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................