बयाना मे पालिकाध्यक्ष पद के लिऐ भरे दोनो नामांकन जांच में सही पाऐ

Dec 17, 2020 - 01:40
 0
बयाना मे पालिकाध्यक्ष पद के लिऐ भरे दोनो नामांकन जांच में सही पाऐ

भरतपुर,राजस्थान / राजीव झालानी 
बयाना (16 दिसम्बर) बयाना नगर पालिका मण्डल के 35 वार्डाे के वार्ड पाषर्द चुनावो के बाद पालिकाध्यक्ष पद के लिऐ दो जनो की ओर से भरे गऐ नामांकन जांच में सही पाऐ गऐ है। निर्वाचन अधिकारी सुनील आर्य के अनुसार पालिकाध्यक्ष पद के लिऐ वार्ड संख्या 7 से नवनिर्वाचित पार्षद विनोद बटटा की ओर से कागें्रस प्रत्याशी के रूप में व वार्ड संख्या 16 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव जीते कुवंरसिहं गुर्जर की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पालिकाध्यक्ष पद के लिऐ नामांकन भरा गया है। दोनो ही नामांकन जांच में सही पाऐ गऐ है। नाम वापिसी 17 दिसम्बर तक होगी। व चुनाव 20 दिसम्बर को होगा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद का नामांकन व चुनाव 21 दिसम्बर को होगा। पालिकाध्यक्ष पद के लिऐ दो प्रत्याशी आमने सामने होने से अब अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो गया है। एक नामांकन की वापिसी के लिऐ जोडतोड व मानमनुहार भी की जा रही है। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................