भाजपा युवा मोर्चा राजगढ़ मण्डल की मीटिंग हुई आयोजित

Oct 4, 2020 - 23:07
 0
भाजपा युवा मोर्चा राजगढ़ मण्डल की मीटिंग हुई आयोजित

अलवर,राजस्थान 
राजगढ़ :- कस्बे के निजी शिक्षण संस्थान पर राजगढ़ भाजपा युवा मोर्चा मण्डल की मीटिंग का आयोजन राजगढ़ युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग में मुख्य अतिथि अलवर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंडित जलेसिंह एवं मुख्य वक्ता राजगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम में पंडित जले सिंह ने कृषक कल्याण विधेयक को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं से चर्चा की तथा राजगढ़ युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया करते हुए राजपाल मीना, यश शर्मा, रजत सैनी को उपाध्यक्ष जगदीश सैनी और महावीर सैन को महामंत्री तथा राजा सैन, पुरुषोत्तम सैनी, अक्षित सैन को मंडल मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम मे आशीष सिंह, अमित शर्मा, नितिन शर्मा, भानु मिश्रा, अभिषेक शर्मा, रजत विजय, सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • रिपोट:- महावीर सैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow