महुआ मे राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह एक करोड़ के पार

Feb 28, 2021 - 22:08
 0
महुआ  मे राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह एक करोड़ के पार

महुआ  (दौसा,राजस्थान/ अवधेश कुमार अवस्थी) श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान महवा के तत्वाधान महुआ क्षेत्र में मकरसंक्रांति से माघ पूर्णिमा तक चले राम मंदिर धन संग्रह   अभियान का समापन कार्यक्रम उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित दा बोहरा ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं   प्रान्त संघचालक माननीय  सरदार श्री महेंद्र सिंग मग्गो प्रान्त सह प्रचारक बाबूलाल विभाग प्रचारक मुकेश कुमार दौसा जिला संघ चालक माननीय भगवान  सैनी अभियान समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता टुडियाना व उपाध्यक्ष दुलीचंद सैनी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति महुआ के मीडिया प्रभारी गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि भगवान श्री राम की मंदिर निर्माण के लिए चलाई जा रहे निधि समर्पण अभियान में महवा ने एक करोड़ पांच लाख रुपए से अधिक का समर्पण किया गया है 
कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक बाबूलाल ने कहां  कि प्रभु श्री राम जी के मंदिर का निर्माण 492 वर्षो से अधिक संघर्षो के बाद हो रहा है । उन्होंने बताया कि मंदिर का  निर्माण में प्रत्येक भारतीय का सहयोग होना बहुत ही आवश्यक था जिसके चलते यह निधि समर्पण अभियान चलाकर आमजन से सहयोग लेकर मंदिर निर्माण कराया जाएगा।  समर्पण अभियान में राज्य सभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने ग्यारह लाख रुपए महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने इक्कीस लाख इक्कीस हजार एक सो इक्कीस रुपए पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना ने पाँच लाख इक्यावन हजार एक सो इक्यावन रुपए व महुआ समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता टुडियाना ने  पाँच लाख इक्यावन हजार एक सो इक्यावन रुपये सहित क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई किन्नर सहित सभी धर्म संप्रदाय के लोगों द्वारा समर्पण भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में किया।


 अभियान समिति के संयोजक मास्टर हीरालाल ने सभी भामाशाहों व राम भक्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने घर घर जन सम्पर्क करते हुए महवा से एक करोड़ पांच लाख रुपये का धन संग्रह किया व इस अवसर पर समिति ने भामाशाहो का सम्मान तिलक व दुपट्टा पहना कर किया। कार्यक्रम में  मोहन बंसल निर्भय सिंह गुर्जर दा बोहरा ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी  स्कूल संचालक विकाश बोहराखंड कार्यवाह अबधेष शर्मा नगर कार्यवाह गौरव सोनी मनोज गुर्जर हेमेंद्र तिवाड़ी नरेंद्र गॉड आशीष बंशल नीरज श्याम खेमचन्द राजकुमार अवस्थी उदय भानु घुसेगा  राजीब गुर्जर मनोज गुर्जर पुरुषोत्तम  सुभम भावेश रजत जितेंद्र गुर्जर सहित दर्जनों राम भक्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................