कुत्तों के हमले से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने निकाली शव यात्रा

Jan 14, 2023 - 18:26
 0
कुत्तों के हमले से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने निकाली शव यात्रा

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोड़ी के रोहिखेडा में शनिवार को कुत्तों ने एक बंदर को अपना शिकार बना दिया। ग्रामीणों ने घायल बंदर को कुत्तों से छुड़ाया इसके बाद लोगों ने मोड़ी वेटनरी चिकित्सक और भटेवर वन विभाग को जानकारी दी। जिस पर दोनों विभागों के कर्मचारि मोके पर पहुंचे। जिससे पहले बंदर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर की अंतिम यात्रा निकाली । इसमें गांव के लोग शामिल हुए हिंदू रीति-रिवाज के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। ऐसा कर ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश की । ग्रामीण जगदीश चन्द्र जाट ने बताया कि कुत्तों के द्वारा एक बंदर को घायल कर दिया था। जिसके इलाज के लिए वेटनरी चिकित्सक केलाश मेनारिया व वन विभाग के वन पाल गोपीलाल मेनारिया व पशु रक्षक पन्नलाल व कमलाशंकर को फोन कर सूचना दी। मगर उनके आने से पहले ही बंदर ने दम तोड दिया। जाट ने बताया कि जब बंदर की मौत हो गई तो हिंदू रिती रिवाज के साथ उसे गंगाजल से स्नान करवाया और उसके शव पर पुष्प माला चढ़ाकर ट्रेक्टर में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सर्व समाज के करीब 15 से 20 लोग शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है