झुंझुनू में मुंगेशवरी देवी स्मृति पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, शेखावाटी के पर्यावरणविदो सहित अन्य का किया सम्मान

Aug 30, 2021 - 16:31
 0
झुंझुनू में मुंगेशवरी देवी स्मृति पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, शेखावाटी के पर्यावरणविदो सहित अन्य का किया सम्मान

झुंझुनू (राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) न्यू राजस्थान पब्लिक शिक्षण संस्थान झुंझुनू के परिसर में रविवार को श्रीमती मूंगेश्वरी देवी स्मृति पर्यावरण  प्रहरी सम्मान समारोह - 2021 का आयोजन किया गया l  जिसमें हरित ऋषि डॉ हरी सिंह गोदारा अध्यक्ष केसरी देवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान सिंगल और उदयपुरवाटी सुधीर कुमार अग्रवाल राजधानी क्राफ्ट जयपुर अशोक कुमार प्रदेश संयोजक पर्यावरण गतिविधि जयपुर प्रांत प्यारेलाल ढूकिया चेयरमैन न्यू राजस्थान पब्लिक शिक्षण संस्थान झुंझुनू दुर्गा देवी रणवा सचिव रणवा मनु स्मृति संस्थान सीकर के मुख्य आतिथ्य में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कैप्टन रामनिवास ताखर दलेलपुरा को शेखावाटी अंचल में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पौधारोपण सहित विभिन्न कार्यों के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने पर मंगेश्वरी स्मृति पर्यावरण प्रहरी सम्मान पत्र 2021 प्रदान किया गया व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया l पचलंगी के समाजसेवी एवं पूर्व उप प्रधान मदन लाल भावरिया, कैप्टन रामनिवास ताखर दलेलपुरा, गोपाल शर्मा खेतड़ी, स्काउट सीओ महेश कलावत, नवलगढ़ पंचायत समिति प्रधान, दिनेश सुंडा आदि को भी पर्यावरण प्रहरी के रूप में सम्मानित किया गया l

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................