नगर पालिका ने चलाया प्लास्टिक निरोधक अभियान, 83 किलो पॉलिथीन जप्त

Feb 19, 2021 - 10:37
 0
नगर पालिका ने चलाया प्लास्टिक निरोधक अभियान, 83 किलो पॉलिथीन जप्त

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) नगर पालिका की ओर से चलाये जा रहे क्लीन बयाना ग्रीन बयाना अभियान के तहत गुरूवार को कस्बे के बाजारो में प्रतिबन्धित पॉलिथीन व प्लास्टिक व थर्मोेकाॅल आदि से बने थैलियो गिलास व दोने प्लेट चम्मच आदि की रोकथाम के लिऐ विशेष धरपकड अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिऐ नगर पालिका मण्डल की ओर से सफाई निरीक्षक नाहरसिहं व दलवीरसिहं कंसाना के नेतृत्व मे टीम गठित कर बाजारो में भेजी गई। इस टीम की ओर से कस्बे के बाजारो में प्रतिबन्धित पॉलिथीन  व थर्मोकाॅल उपकरणो का विक्रय एवं उपयोग करने वाले लोगो को संमझाईश की गई तथा मौके पर मिले प्रतिबन्धित प्लास्टिक थैलीयांे को जप्त किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि कस्बे में प्रतिबन्धित सामग्री के विक्रय व उपयोग के लिऐ कई दिनो से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी कई लोग नही मान रहे है।

अब ऐसे लोगो के विरूद्व कानून सम्मत सख्त से सख्त कार्रवाही की जाऐगी। इसी के तहत गुरूवार को धरपकड अभियान चलाया गया। इस अभियान के पहले ही दिन 83 किलो प्रतिबन्धित प्लास्टिक पॉलिथीन थैलियां जप्त की गई। पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि घरेलू व दुकानो के कचरे को कचरा पात्र व पालिका के काचरा संग्रहण वाहनो में नही डालने के वजाय व सडको व नालियो डालने वाले लोगो को भी चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगो के विरूद्व भी सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................