विधायक सुखवंत सिंह ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 215 करोड़ रुपये के कार्य कराये स्वीकृत, मुख्यमंत्री आवास पर हुआ एक वर्ष के विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन

Dec 8, 2025 - 13:33
 0
विधायक सुखवंत सिंह ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  215 करोड़ रुपये के कार्य कराये स्वीकृत, मुख्यमंत्री आवास पर हुआ एक वर्ष के विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन

गोविन्दगढ़ (अलवर)  रामगढ़- विधायक सुखवंत सिंह के द्वारा गोविन्दगढ़ क्षेत्र सहित विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ में उपचुनाव होने के उपरांत राज्य व केंद्र सरकार के जरिये विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न विभागों में 215 करोड रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य को गति मिलेगी एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वर्षों पुरानी चली आ रही सड़क, कॉलेज, बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं को जनता के हित में रखते हुए सरकार ने यह राशि जारी की हैं जिससे उक्त समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकेंगा।

रामगढ़ विधानसभा में सार्वजनिक निर्माण विभाग से 91 करोड़ 41 लाख रुपये, जलदाय विभाग में 26 करोड़ 64  लाख रुपये, शिक्षा विभाग में 10 करोड़ 44 लाख रुपये, कॉलेज शिक्षा में 4 करोड़ 50 लाख रुपये, मेवात विकास बोर्ड से 20 करोड़ रुपये, विधायक निधि कोष से 4 करोड़ 79 लाख रुपये सहित नगर पालिका रामगढ़, नोगावां, बड़ोदामेव व गोविन्दगढ़ में लगभग 20 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति जारी की जा चुकी हैं।

इसके साथ ही विधायक रामगढ़ सुखवंत सिंह ने मुख्यमंत्री आवास जयपुर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, संसदीय कानून मंत्री जोगाराम पटेल, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित अन्य मंत्री का एवं विधायक गण की उपस्थिति में रामगढ़ विधानसभा में 1 वर्ष के कार्य पुस्तिका का विमोचन कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................