कृषकों के लिए पी.एम.कुसुम योजना में 60 प्रतिशत अनुदान :जिले को 500सौर ऊर्जा संयंत्र का लक्ष्य

Aug 5, 2025 - 11:35
 0
कृषकों के लिए पी.एम.कुसुम योजना में 60 प्रतिशत अनुदान :जिले को 500सौर ऊर्जा  संयंत्र का लक्ष्य

भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

उपनिदेशक उद्यान जनक राज मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पी.एम.कुसुम) के कम्पोनेन्ट -बी के तहत जिले में 500 किसानों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का लक्ष्य दिया है। कृषकों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 0.40 हेक्टेयर भूमि होना आवश्यक है।यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयोगी है,जो सिंचाई के लिए डीजल पम्प सेट पर निर्भर है अथवा कृषि कनेक्शन से वंचित हैं।7.5 एच.पी.डी.सी.पम्प सेट की कुल लागत 4,53,322/-रुपए है। अनुदान 2,38,684/-रुपए है। तथा कृषक हिस्सा राशि 2,14,638/-रुपए है अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कृषकों को 4500/-रुपए की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी। वर्ष 2025-26 में सामान्य वर्ग के 400एससी वर्ग के 50 और एसटी वर्ग के 50 किसानों को यह सुविधा मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा।अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित कृषि पर्यवेक्षक तथा उद्यान विभाग से सम्पर्क करें।
जिले में पी.एम.कुसुम कम्पोनेन्ट -बी के तहत 60 प्रतिशत अनुदान पर सौर ऊर्जा पम्प स्थापित किये जा रहे हैं। जिससे सिंचाई के लिए विधुत व अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भरता कम होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................