पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंदिर परिसर में लगाए पौधे

Aug 30, 2020 - 18:56
 0
पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंदिर परिसर में लगाए पौधे

सकट अलवर

सकट 30 अगस्त राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत कस्बे की नदी किनारे स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर प्रांगण में राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ अलवर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकेश मीणा व अलवर जिला कांग्रेस सेवा दल के संगठन मंत्री राकेश कुमार मीणा वीरपुर के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने नीम अमरूद पीपल आम अशोका आंवला बिल पत्र आदि प्रजातियों के करीब दो दर्जन से ज्यादा पौधे लगाए गए। और इन पौधों की सार संभाल करने की जिम्मेदारी ली ‌। इस मौके पर प्रभाती लाल पटवारी, हरलाल मीणा, राजेंद्र मीणा, हेतराम मीणा डोडरावत जैमन, संतोष जैमन सहित ग्रामीण मौजूद थे।

संवादाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow