त्यागमूर्ति महर्षि दधीचि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sep 4, 2022 - 16:20
 0
त्यागमूर्ति महर्षि दधीचि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद)। शहर के चारभुजा चौक स्थित दधिमती मंदिर से जगत जननी दधिमती और महर्षि दधीचि की शोभायात्रा निकाली। इस से पूर्व शनिवार की देर शाम को सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे पारितोषिक वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर दाधीच समाज अध्यक्ष मुन्नालाल पुजारी, समारोह अतिथि बृजमोहन व्यास, महेश व्यास, श्याम सुंदर तिवाड़ी सहित अन्य ने समाज की प्रतिभाओ व प्रतियोगियों का प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया। साथ ही दाधीच महिला मंडल द्वारा समाज की प्रतिभागी महिलाओं का भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान मंच संचालन टीकम पेड़वाल द्वारा किया गया। महर्षि दधीचि की शोभायात्रा सुबह 9 बजे चारभुजा चौक से बैंडबाजे व भजन कीतर्न करते हुए जन समूह के साथ प्रारम्भ हो कर हॉस्पिटल के पास पूजा आरती के साथ कन्या पाठशाला, विश्वकर्मा मंदिर, खाती टीबा, सदर बाजार के रास्ते वापस चारभुजा चौक पहुँची जहाँ पर पूजा आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान रास्ते मे लोगो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए प्रसाद स्वरूप फल वितरण किये। इस दौरान अध्यक्ष मुन्नालाल पुजारी, संजय पेड़वाल, रामअवतार बोरायडा, रामअवतार जाटल्या, महेन्द्र व्यास, बजरंग जाटल्या, पुरषोत्तम पुजारी, भरत दाधीच, मनीष जोशी, गिरधर पलोड़, शैलेश जोशी, श्रीनिवास जाटल्या, आनन्द व्यास, महेश व्यास, वाशुदेव व्यास, टीकम पेड़वाल, विनोद जोशी, मनोज व्यास, टीकम जोशी, कृष्णा रतावा, सुरेश शर्मा, पंडित देवकी नंदन, कृष्णा दाधीच, श्रीनिवास जाटल्या, नारायण दत्त तिवाड़ी, दिनेश पुजारी, पंडित अनिल कुमार, बृजमोहन व्यास सहित महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है