ग्राम पंचायत सिनसिनी की समस्याओं को लेकर सरपंच ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

Sep 11, 2020 - 18:38
 0
ग्राम पंचायत सिनसिनी की समस्याओं को लेकर सरपंच ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

भरतपुर,राजस्थान
डीग (11 सितंबर) डीग यहां ग्राम पंचायत सिनसिनी के सरपंच राजाराम सिनसिनी ने शुक्रवार को एसडीएम हेमंत कुमार को चार सूत्रीय ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत सिनसिनी की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन में कहां गया है कि ग्राम पंचायत सिनसिनी में कार्यरत पटवारी ओमवीर के स्थान पर दूसरा पटवारी लगाने , सिनसिनी से सैत रोड़ की मरम्मत कराकर उसे सही कराया जावे, ग्राम पंचायत सिनसिनी में ओलावर्ष्टि से नष्ट हुई फसल के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजा राशि से वंचित रहे परिवारों की मुआवजा राशि जल्द डलवाई जाए तथा चम्बल के पानी के घर घर कनेक्शन कराकर गांव में पीने के पानी  की समस्या को दूर किया जाए।

  • संवाददाता पदम चन्द जैन की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow