एस डी एम ने गांव शीशवाड़ा के मनरेगा कार्य व क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया औचक निरीक्षण

May 26, 2020 - 19:31
 0
एस डी एम ने गांव शीशवाड़ा के मनरेगा कार्य व क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया औचक निरीक्षण

डीग भरतपुर                              

डीग- 26 मई एसडीएम सुमन देवी ने मंगलवार को डीग पंचायत समिति के गांव शीशवाड़ा में मनरेगा के चल रहे कार्य व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे वैलनेस क्वॉरेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि मनरेगा के चल रहे कार्य में मौके पर श्रमिकों के लिए छाया व पानी की कोई व्यवस्था ना मिलने के साथ पंचायती राज विभाग का कोई भी  कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला इस मामले में दोषी कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वैलनेस क्वॉरेंटाइन सेंटर पर पी ई ओ मौके पर उपस्थित मिले । वर्तमान में इस सेंटर पर कोई भी व्यक्ति क्वॉरेंटाइन नहीं है।


डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow