कोरोना के चलते ड्यूटी पर हुआ सैनिक सुरेंद्र सिंह का निधन, गमगीन माहौल में किया गया दाह संस्कार

Nov 17, 2020 - 21:45
 0
कोरोना के चलते ड्यूटी पर हुआ  सैनिक सुरेंद्र सिंह का  निधन, गमगीन माहौल में किया गया दाह संस्कार

भरतपुर,राजस्थान/ पदम चंद जैन 
डीग  (17  नबम्बर) डीग उपखंड के कस्बा जनूथर निवासी सैंनिक हरीसिंह जाट का  बरेली में ड्यूटी के दौरान सैनिक अस्पताल में कोरोना के चलते निधन हो जाने पर मंगलवार को कस्बा जनुथर में उसकी पार्थिब देह  की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई।

  • 'जब तक सूरज चांद रहेगा हरी सिंह तेरा नाम रहेगा' गगनभेदी नारों के साथ सैंनिक को दी गई अंतिम विदाई.... 
  • सुरेंद्र सिंह अभी 20 दिन पहले जनूथर मैं छुट्टी बिताकर ड्यूटी.. पर बरेली गया था
  • जैसे ही सैंनिक के पार्थिव देह को एंबुलेंस से बाहर निकाला हरकिसी की आंखें नम हो गई....
  • पीपीई किट पहन हवलदार  सुरेंद्र सिंह  को पुत्र ने दी मुखाग्नि.....

सैंनिक के दो बेटे हैं जिनमें एक झुंझुनूं सैनिक स्कूल में अध्ययनरत है। अंत्येष्टि के समय एसडीएम हेमंत कुमार थाना प्रभारी हवा सिंह  मय जाब्ते के मौजूद रहे। किसान नेता नेम सिंह फौजदार ओर मृतक सैनिक के परिजसनो ने मृत  सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा देने और  राजकीय सम्मान  के साथ उसकी अंत्येष्टि किए जाने की रखी मांग।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................