उमस भरी गर्मी से छूट रहा पसीना, मुश्किल हुआ जीना

Jul 21, 2023 - 19:13
 0
उमस भरी गर्मी से छूट रहा पसीना, मुश्किल हुआ जीना

लक्ष्मणगढ़,अलवर (कमलेश जैन)

उपखंड क्षेत्र में बरसात हुए करीब 10 दिन का समय व्यतीत हो जाने के बाद अब गर्मी का आलम ऐसा है कि उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। उमस ज्यादा परेशान कर रही है। चिपचिपाहट भरी गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई है। सुबह सूरज निकलने पर ही गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है।
 उमस भरी गर्मी के कारण लोग अपने घरों में ही रहना उचित समझ रहे हैं। कुछ दिनों पहले जो सड़कें लोगों की आवाजाही से भरी रहती थी, वह अब केवल शाम के समय ही भरी हुई दिखाई देती हैं। दिन में अधिक उमस भरी गर्मी एवं धूप होने की वजह से सड़कें सूनी-सूनी रहती हैं।
 पंखे एवं कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी से खेतों में काम कर रहे कृषक एवं मजदूर वर्ग की परेशानियां बढ़ गई है। भीषण उमस के कारण बाजार में भी ग्राहकों का टोटा बना हुआ है। इससे व्यापारी वर्ग की मुश्किलें बढ़ गई है। उमस भरी भीषण गर्मी से सभी लोग परेशान है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................