बानसूर में पार्षदों के धरने को पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश्व शर्मा ने दिया समर्थन

Mar 23, 2023 - 03:21
 0
बानसूर में पार्षदों के धरने को पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश्व शर्मा ने दिया समर्थन

बानसूर ,अलवर (सुनील कुमार)

बानसूर नगर पालिका में पार्षदों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। पार्षदों का धरना प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और पार्षदों से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा को बताया कि बानसूर नगर पालिका में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेनी चाहिए तो नगरपालिका के अधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही। पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा ने कहा कि नगर पालिका में अगर भ्रष्टाचार के खेल को समाप्त करना है तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एक एप्लीकेशन दायर करनी पड़ेगी उसके पश्चात ही नगरपालिका का भ्रष्टाचार उजागर होगा लेकिन इसकी हिम्मत सभी पार्षदों को करनी होगी। तभी जाकर नगरपालिका में भ्रष्टाचार खत्म हो पाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................