शादी के 9 दिन बाद भागी दुल्हन ,दलाल से मांगे पैसे तो कर दिया लूट का केस

दलाल रामसिंह ने 8 सितम्बर को लूट का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने जांच की तो रविवार को पूरे मामले का खुलासा हुआ। राम सिंह ने 6 लाख में से 2 लाख रुपए वापस कर दिए। जब भोला गुर्जर बार-बार पैसे मांगने लगा तो राम सिंह ने उस पर लूट का मामला दर्ज करा दिया।

Sep 13, 2021 - 15:11
 0
शादी के 9 दिन बाद भागी दुल्हन ,दलाल से मांगे पैसे तो कर दिया लूट का केस

खेड़ली,अलवर

खेरली के निवासी भोला गुर्जर ने शादी के लिए दलालों को 6 लाख रुपए दिए थे  ओर भोला गुर्जर की तीन महीने पहले बहरोड़ में शादी कराई थी। शादी कराने में राम सिंह सहित तीन लोग दलाल थे। जिन्होंने भोला से 6 लाख रुपए लिए थे, लेकिन शादी के 9 दिन बाद ही दुल्हन भाग गई।
दुल्हन भाग जाने के बाद उन्होंने भरतपुर के निवासी दलाल राम सिंह से पैसे वापस मांगे तो राम सिंह ने 2 लाख रुपए वापस कर दिए। जब भोला गुर्जर बार-बार पैसे मांगने लगा तो राम सिंह ने उस पर लूट का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच की तो रविवार को पूरे मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि राम सिंह ने 8 सितम्बर को लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

खेरली थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को राम सिंह गुर्जर निवासी लाठकी ने मामला दर्ज कराया कि वह देर शाम को गांव की तरफ जा रहा था। पेट्रोल पम्प के पास दो लोग आए। उसकी बाइक को गिरा दिया और 2 हजार रुपए लूट ले गए। राम सिंह ने लूट करने वालों में एक नाम भोला गुर्जर बताया।

पुलिस जांच में पूरी कहानी आई सामने:-

पुलिस के मुताबिक भोला गुर्जर की तीन महीने पहले बहरोड़ में शादी कराई थी। शादी कराने में राम सिंह सहित तीन लोग दलाल थे। जिन्होंने भोला से 6 लाख रुपए लिए थे, लेकिन शादी के 9 दिन बाद ही दुल्हन भाग गई। इसके बाद भोला ने दलाल राम सिंह से पैसे मांगे। पैसे मांगने की झंझट से छुटकारा पाने के लिए राम सिंह गुर्जर ने लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस ने राम सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................