लायंस क्लब महुआ-मंडावर का पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित

Aug 8, 2021 - 15:08
 0
लायंस क्लब महुआ-मंडावर का पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित

महुआ (दौसा,राजस्थान/अवधेश अवस्थी) महुआ के भरतपुर रोड स्थित खंडेलवाल होटल मैं  शनिवार को लायंस क्लब महवा सिटी एवं लायंस क्लब मंडावर के संयुक्त तत्वाधान में लायंस क्लब का महुआ मंडावर का  पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया ।पदस्थापना अधिकारी प्रथम सह प्रांत पाल लॉयन रोशन सेठी, बहु प्रांतीय सचिव एवं निवर्तमान प्रांत पाल लॉयन आलोक अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि रीजन चेयर पर्सन डॉक्टर सुमेश विजय एवं जॉन चेयर पर्सन लॉयन दीनदयाल तांबी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लायंस क्लब सचिव लोकेश मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम के अध्यक्ष लॉयन राकेश बंसल ने कार्यक्रम की शुभारंभ की घोषणा की। मंच संचालन लॉयन डॉ राकेश अवस्थी ने किया ।सह प्रांत पाल प्रथम लॉयन रोशन सेठी ने सत्र 2021-22 नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिला कर उनके कर्तव्य को बताया ।मुख्य अतिथि लॉयन आलोक अग्रवाल ने क्लब की सेवा गतिविधियों को सत्र में कैसे पूर्ण करना है प्रोत्साहित किया। रीजन चेयरपर्सन डॉक्टर सुमेश विजय ने डिस्ट्रिक्ट प्लान के बारे में बताया और कहा सभी सदस्यों से आशा करता हूं मेरे रीजन के अंतर्गत जो क्लब हैं मुझे उनसे अच्छा कार्य करने की पूर्ण उम्मीद है जॉन चेयर पर्सन लॉयन दीनदयाल तांबी ने कहा लायंस क्लब के जरिए जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तत्पर रहेंगे ।क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन राकेश बंसल ने सभी आए हुए पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सत्र का पूरी गतिविधियों को जिम्मेदारी के साथ बखूबी निभाएंगे ।सत्र 2021-22 के लिए लॉयन डॉक्टर अशोक जैन, लॉयन एडवोकेट अब्दुल हई, लॉयन अशोक बंसल एवं लायन डॉक्टर पंकज गुप्ता को संरक्षक, लॉयन डॉक्टर जगमोहन गोयल चार्टर प्रेसिडेंट,लॉयन राकेश बंसल अध्यक्ष ,लॉयन लोकेश मिश्रा सचिव ,लॉयन आकाश खंडेलवाल कोषाध्यक्ष ,लॉयन दिनेश चंद्र अग्रवाल, लॉयन डॉक्टर माधव खंडेलवाल, लॉयन दीपक चतुर्वेदी उपाध्यक्ष ,लॉयन डॉ राकेश अवस्थी क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, लॉयन धर्मेंद्र शर्मा सह सचिव, लॉयन मनीष खंडेलवाल सह कोषाध्यक्ष ,लॉयन डॉक्टर सुमित मित्तल टेल ट्विस्टर ,लॉयन दीनदयाल तांबी ,लॉयन अनिल कुमार अग्रवाल चेयर पर्सन मेंबरशिप एक्सटेंशन, लॉयन हरि खंडेलवाल एवं लॉयन मनमोहन खंडेलवाल चेयर पर्सन क्लब सर्विस, लॉयन चंद्रमोहन गर्ग ,लॉयन डॉ विपिन बंसल चेयर पर्सन क्लब एलसीआईएफ लॉयन विकास बोहरा, लॉयन ओम प्रकाश मीणा चेयर पर्सन मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन ,लॉयन महेश गोयल, लॉयन विमल बंसल डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मेंबर ,लॉयन राम बंसल प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर सदस्यों को पद की शपथ दिलवाई गई इस अवसर पर महुआ व मंडावर लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................