जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़ें- सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

73वें वर्चुअल वार्षिक निरंकारी संत समागम का सफलतापूर्वक समापन

Dec 9, 2020 - 22:21
 0
जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़ें-  सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

अलवर, राजस्थान /हीरालाल भूरानी

खैरथल: - जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़े।’’ यह विचार सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानवता को प्रेरित करते हुए तीन दिवसीय 73वें वर्चुअल वार्षिक निरंकारी संत समागम के समापन दिवस पर 7 दिसम्बर को अपने प्रवचनों में व्यक्त किए।संत निरंकारी मंडल खैरथल की मीडिया सहायक सोनम प्रेमी ने बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी ने कहा कि जीवन के हर पहलू में स्थिरता की आवश्यकता है। परमात्मा स्थिर, शाश्वत एवं एक रस है। जब हम अपना मन इसके साथ जोड़ देते हैं तो मन में भी ठहराव आ जाता है। जिससे हमारी विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है और जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना हम उचित तरीके से कर पाते हैं।

इसके पूर्व समागम के पहले दिन सद्गुरु माता जी ने ‘मानवता के नाम संदेश’ प्रेषित कर समागम का विधिवत् उद्घाटन किया। जिसमें मानव को भौतिकता से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को अपनाने का आवाह्न किया। 

पहले दिन के मुख्य प्रवचन में सद्गुरु माता जी ने कहा कि संसार में कोई भी वस्तु स्थिर नहीं है।  ऐसी स्थिति में हमारे मन को जो ठीक रख सकती है वह है ‘स्थिरता’। फिर जब हम स्थिर हो जाते हैं तब शाश्वत् आनंद के साथ प्रबलता से मानवीयता की ओर बढ़ सकते हैं।

समागम के दूसरे दिन का आरंभ एक रंगारंग सेवादल रैली से हुआ जिसमें देश-विदेश के सेवादल भाई-बहनों द्वारा प्रार्थना, शारीरिक व्यायाम, खेल-कूद तथा विभिन्न भाषाओं के माध्यम द्वारा मिशन की मूल शिक्षाओं को दर्शाया गया। 

सेवा में समर्पित रहने वाले सभी संतों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि कोरोना के कारण जीवन में कितनी सारी परेशानियाँ एवं समस्याओं के आने के बावजूद जिनका भी मन स्थिर था एवं जिन्होंने सेवाभाव से अपने मन को जोड़ें रखा उनके जीवन में सहजता और स्थिरता कायम रही। इस वर्ष की विपरीत परिस्थितियों में बहुत से लोगों की जीवनशैली भी बदल गई। लेकिन सेवादारों के द्वारा इस परिस्थिति में भी सेवा का वही ज़ज्बा कायम रहा।

दूसरे दिन के सत्संग समारोह को सम्बोधित करते हुए सद्गुरु माता जी ने कहा कि जब हमारा मन परमात्मा की पहचान कर इसका आधार लेता है, तब हम परमात्मा के ही अंश बन जाते है और जीवन में स्थिरता आ जाती है। यदि हम यह सोचें कि बाहर का वातावरण हमारे अनुकूल हो जाने से जीवन में स्थिरता आयेगीय तो यह सम्भव नहीं। स्थिरता तो अंतर्मन की अवस्था पर निर्भर है। अंतर्मन को परमात्मा से जोड़कर स्थिरता प्राप्त की जा सकती है। फिर किसी भी प्रकार की परिस्थिति हमारे मन का संतुलन नहीं बिगाड़ सकती क्योंकि हम अंदर से मजबूत हैं, हमारी जड़ें मजबूत हैं। ऐसे में बाहरी वातावरण हमारे मन को विचलित नहीं कर सकता।

समागम के समापन दिवस पर 7 दिसम्बर की संध्या को एक बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व भर के 21 कवियों ने ‘स्थिर से नाता जोड़ के मन का, जीवन को हम सहज बनाएं।’ इस शीर्षक पर विभिन्न बहुभाषी कविताओं का सभी ने आंनद लिया। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, उर्दू एवं मुल्तानी इत्यादि भाषाओं का समावेश देखने को मिला। अपनी रचनाओं के माध्यम से मानव जीवन में स्थिरता के महत्त्व को समझाते हुए उसके हर एक पहलू को उजागर करने का कवियों द्वारा प्रयास किया गया। 

समागम के तीनों दिन भारतवर्ष के अतिरिक्त दूर देशों से ब्रह्मज्ञानी वक्ताओं ने विभिन्न भाषाओं का सहारा लेते हुए जहाँ अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किये, वहीं सम्पूर्ण अवतार बाणी तथा सम्पूर्ण हरदेव बाणी के पावन शब्द, पुरातन संतों के भजन तथा मिशन के गीतकारों की प्रेरणादायी मधुर रचनाओं ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया अपने घरों में बैठकर वर्चुअल रुप में लाखों श्रद्वालुओं ने इस समागम का आनंद प्राप्त किया और यह प्रार्थनायें भी की, कि अगला समागम प्रत्यक्ष रुप में सदैव की भाँति मैदानों में आयोजित हो। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................