दाँतवाड़ धाम के निकट ढहरींन गांव में चल रही कथा में कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन; 600 मीटर लंबे साफे से हुआ साध्वी प्रेमलता का स्वागत

May 18, 2026 - 17:50
 0
दाँतवाड़ धाम के निकट ढहरींन गांव में चल रही कथा में कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन;  600 मीटर लंबे साफे से हुआ साध्वी प्रेमलता का स्वागत

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री दाँतवाड़ धाम के निकट स्थित गांव ढहरींन में 12 मई से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथा वाचक सुश्री प्रेमलता साध्वी का गोवर्धन मित्र मण्डली द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर करीब 600 मीटर लंबा साफा पहनाकर साध्वी का सम्मान किया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कथा के दौरान साध्वी प्रेमलता ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा का भावपूर्ण एवं सुंदर झांकियों के माध्यम से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण और सुदामा की मित्रता सच्चे प्रेम, निःस्वार्थ भावना और समानता का सबसे बड़ा उदाहरण है। द्वारका के राजा श्रीकृष्ण और अत्यंत गरीब ब्राह्मण सुदामा गुरु सांदीपनि के आश्रम में सहपाठी थे। आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भारी अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच अटूट प्रेम और आत्मीयता बनी रही, जो आज भी समाज को सच्ची मित्रता का संदेश देती है।
साध्वी ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण की महिमा बताते हुए कहा कि कथा सुनने से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कथा के माध्यम से लोगों को नैतिक मूल्यों और संस्कारों का संदेश भी प्राप्त होता है।
आयोजन समिति से जुड़े नवीन कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार 18 मई को कथा का अंतिम दिवस रहेगा, जबकि मंगलवार 19 मई को पूर्णाहूति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................