कृषि मंडी में व्यापारियों ने जमा रखा प्लेटफार्म पर कब्जा

Jul 8, 2021 - 13:39
 0
कृषि मंडी में व्यापारियों ने जमा रखा प्लेटफार्म पर कब्जा

भीलवाड़ा (राजस्थान/बृजेश शर्मा) : मेहनत कश किसानों की समस्या थमने का नाम ही नहीं ले रही है। भीलवाड़ा स्थित कृषि उपज मण्डी में नवनिर्मित टिनशेड पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। वही मंडी परिसर में व्याप्त गंदगी का आलम पसरा हुआ है, नाली निर्माण के अभाव में बारिश के दिनों में किसानों व व्यापारियों की जिन्से खराब हो जाती है। मंडी नीलामी प्लेटफॉर्म पर कई दिनों से व्यापारियों का माल  रखा रहता  है। व्यापारी इस माल को  समय पर नही बेच भी नहीं रहे है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों को भी अपनी फसल रखने के लिए जगह का अभाव आड़े आ रहा है। इसके बाद भी कृषि मण्डी प्रशासन गंभीर नहीं है।

-: अब तक किसी को नोटिस नहीं :- 

कृषि उपज मण्डी में व्यापारियों ने गेहूं, चना, बाजरा, तिल्ली आदि जिन्सों को परिसर के नए बने टिनशेड में रखा हुआ है। व्यापारी लम्बे समय से किसानों के लिए बनाए गए टिनशेड पर अतिक्रमण कर रखा है लेकिन कृषि मण्डी प्रशासन गंभीर नहीं है। स्थिति ये है कि अब तक मण्डी प्रशासन ने ना तो व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया है और ना ही किसी को नोटिस दिए है। इससे व्यापारियों के हौंसले भी बुलंद है।

:- चेतावनी बोर्ड तक भी नही लगा रखे :- 

मण्डी परिसर में टिनेशड प्लेटफार्म जिन्सों की खुली बिक्री के उपयोग के लिए बना रखा है। वहीं प्लेटफार्म पर अतिक्रमण या भण्डार का चेतावनी बोर्ड भी नही लगा रखा है।यही कारण है की व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। यहां कृषि उपज मण्डी  दुकानें संचालित हैं। यहां जगह के अभाव में खुले आसमान तले  फलो की नीलामी हो रही है। जगह नहीं मिलने से व्यापारी व किसान मण्डी परिसर में सड़कों पर ही कांटे लगाकर जिंसों की नीलामी करते हैं।

-: किसानों के काम नहीं आ रहा टिनशेड :- 

कृषि उपज मंडी व फल मंडी  में व्यापारियों की मनमर्जी का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। यहां पर किसानों की फसल  फल व सब्जियां बेचने के लिए टिनशेड बने हैं। इसमें यहां के व्यापारियों ने अपना माल व फ्लो के खाली कैरेट रखे हुये है। व्यापारियों की वजह से किसानों को अपना माल मंडी की सडक़ों पर रखना पड़ता है। इसके चलते हर बार खराब मौसम में
किसानों को लाखों रुपए का नुकसान होता है।

राधेश्याम (किसान) का कहना है कि:-  व्यापारियों ने टिनेशड प्लेटफार्म पर माल व फल सब्जियों के खाली कैरेट रख रखे है। इससे खरीद-फरोख्त के दौरान परेशानी होती है। बारिश के दौरान माल खुले में रखा होता है।व नीलामी भी खुले आसमान में होती है

छोगा लाल (किसान) का कहना है कि:- कृषि मण्डी में लाखों रुपए की लागत से किसानों के हित में टिनशेड प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया गया था लेकिन व्यापारियों ने पूरे प्लेटफॉर्म पर कब्जा कर रखा है, जबकि यहां पर अतिक्रमण नहीं करने का बोर्ड  भी  नही लगा रखा है।
संतोष यादव ,(मंडी सेकेरेट्री) का कहना है कि:- कृषि उपज मण्डी में किसानों की जिंस व फलों के लिए जो टिनशेड का प्लेटफार्म बनाया गया है, उस पर व्यापारियों का अतिक्रमण गलत है। उसको खाली कराने की मांग की जाएगी। किसान संघ हटाने के निर्देश देंगे
मण्डी परिसर में व्यापारियों ने टिनशेड प्लेटफार्म पर अतिक्रमण कर रखा है, तो व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। अतिक्रमियों को नोटिस दिया जाएगा। व  शीघ्र ही नया प्लेटफॉर्म डॉम बनवाया जाकर किसानो को सुविधा मुहैया करवाई जाएगी

चन्द्र प्रकाश  जिलाध्यक्ष फल व्यापार संघ का कहना है कि:- प्लेटफार्म  डिस्मेंटल किये जाने से व्यापारियों को नीलामी खुले में करनी पड़ रही है, जिससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही व्याप्त गंदगी से शीघ्र ही निजात दिलाई जाएगी

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................