पेयजल के लिए परेशान कॉलोनीवासियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Sep 24, 2021 - 17:47
 0
पेयजल के लिए परेशान कॉलोनीवासियों ने  दी भूख हड़ताल की चेतावनी

अलवर में काली मोरी फाटक हीराबास के वासिंदे पिछले 10 साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराये जाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। परेशान कालोनी वासियों ने समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। काॅलोनी वासी एक वृद्ध महिला का कहना है कि कभी कभी पानी आता है वो भी गन्दा पानी आता है जो पीने योग्य नहीं है। 5-6 साल से लाईन खुदी हुई है लेकिन फिर भी पानी नहीं आ रहा है। पानी की समस्या को लेकर हम कलेक्टर तक होकर आये है। वाटर बक्स को अनेकों बार लिखकर लिखकर दे दिया। वाटर बक्स वाले देखने के लिए आते हैं। लेकिन पानी नहीं आता है। वार्ड पार्षद कहता है आपने मुझे वोट नहीं दिये। इसलिए मै कुछ नहीं करूंगा। परेशान कालोनी वासियों ने समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

  • मयंक जोशीला

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow