नगदी से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए अज्ञात चोर

Aug 22, 2021 - 06:09
 0
नगदी से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए अज्ञात चोर

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान) थाना क्षेत्र के ग्राम पिनान बाईपास बस स्टैंड पर संचालित एटीएम मशीन को शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा उखाड़ कर लें जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार देहड़ाबास, पिनान निवासी ओमप्रकाश सैनी पुत्र किशनलाल सैनी ने रिर्पोट पेश कर बताया कि उसने पिनान बाईपास बस स्टैंड पर नत्थू राम प्रजापत की दुकान में टाटा इंडिकैश एटीएम का व्हाइट लेबल एटीएम लगा रखा है। जिसमें कैश डालने व गार्ड का कार्य करता है। शुक्रवार शाम 7:30 बजे एटीएम बंद करने से पहले कैस स्लिप में 110900 रुपए थे। वह शटर को लॉक लगाकर प्रतिदिन की तरह घर चला गया। शनिवार को प्रातः दुकान खोलने के लिए आया तो शटर का लॉक टूटा हुआ था व एटीएम की मशीन गायब मिली। दुकान के सामने गाड़ी के टायरों के निशान भी बने हुए थे। जिसकी सूचना राजगढ़ थाने को दी। सूचना पर थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वह आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
*ग्रामीणों ने की रात्रि पुलिस गश्त की मांग*
3 जुलाई की रात को पिनान बाईपास बस स्टैंड पर खोहरा बलावली रोड पर संचालित दुर्गा जनरल स्टोर पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें लाखों का सामान चोरी हो गया था। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। चोरी बढ़ती वारदातों से दुकानदारों में सनसनी फैली हुई है। बाईपास के दुकानदारो सहित ग्रामीणों ने कस्बे में रात्रि पुलिस गश्त की मांग की है। जिससे चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................