धूमधाम से मंदिर में की शादी, रास्ते में कार रुकवाकर् दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार

सात मिनट भी नहीं चला सात जन्मों का बंधन

Aug 10, 2021 - 17:36
 0
धूमधाम से मंदिर में की शादी, रास्ते में कार रुकवाकर् दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार

देवरिया (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटनी क्षेत्र में मंदिर में शादी के बाद ससुराल जा रही एक दुल्हन ने पहले कार रुकवाई और फिर प्रेमी संग फरार हो गई। रास्ते में कार सवार दूल्हा पत्नी के इंतजार में बैठा रहा लेकिन जब वह नहीं आई तो वह बरातियों संग मायूस होकर घर लौट गया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी भटनी इलाके में एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया। फिर हिन्दू रीति- रिवाज से सोमवार शाम शादी संपन्न हुई।  दुल्हन बनी युवती कार में सवार होकर दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद उसने गाड़ी रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह दूल्हे को इंतजार करने की बात कही। 
काफी समय गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर बराती दुल्हन को ढूंढने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।  इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया। 
फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................