युवक ने फांसी लगाकर पेड़ से लटककर की आत्महत्या

Sep 21, 2021 - 23:58
 0
युवक ने फांसी लगाकर पेड़ से लटककर की आत्महत्या

डीग / भरतपुर / पदम जैन 

ड़ीग -21 सितंबर ड़ीग के रेलवे स्टेशन के सामने एक बगीची पर मंगलवार की साँय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए रैफरल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
हेड कांस्टेबल लोचन सिंह के अनुसार मृतक अर्जुन 26 वर्ष पुत्र विजय सिंह जाटव डीग कस्बे के किशनपुर मोहल्ला का निवासी था। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मास्टर की बगीची पर एक पेड़ से लटका हुआ है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कस्बे के किशन पुर मोहल्ला निवासी अर्जुन पुत्र विजय सिंह जाटव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। रस्सी का फंदा उसके गले में लगा हुआ था पुलिस ने शव को पेड़ से करवा कर पोस्टमार्टम के लिए रेफरल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है मृतक की शादी करीब 6 माह पहले हुई थी और वह मजदूरी करता था। मृतक द्धारा आत्म हत्या करने का कारण समाचार भेजे जाने तक पता नहीं लग पाया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................