कला संगम के बृजेन्द्र अवस्थी बने अध्यक्ष

Aug 28, 2023 - 17:56
Aug 28, 2023 - 18:01
 0
कला संगम के बृजेन्द्र अवस्थी बने अध्यक्ष
राजगढ कला संगम अध्यक्ष बृजेन्द्र अवस्थी

राजगढ़,अलवर 

राजगढ़  सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कला संगम अध्यक्ष पद के चुनाव रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में किशोर मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुये। चुनाव में कला संगम के सीनियर एंव अनेक वर्षों से निर्देशक की भूमिका निभा रहे कलाकार बृजेन्द्र अवस्थी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कला संगम के  संरक्षक रमेश मुकुल, सुरेश तिवाड़ी व मोहन बोहरा ने बताया कि इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संस्था की ओर से आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नवीन कार्यकारणी गठित कर श्रीरामलीला मंचन की रिहर्सल शुरू की जायेगी। उन्होंने जल्द ही बैठक आयोजित कर सभी की सहमति से आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा पर चर्चा किये जाने की बात कही। इस अवसर पर मदनलाल शर्मा, योगेश शर्मा, अनिल शर्मा, संजय राजस्थानी, चिरंजीलाल सैनी, जयप्रकाश राठिया, केबी शर्मा, विपिन शर्मा, कूकन व ऋतुराज मिश्रा सहित संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow