मंजू ओला को अलवर जिला महिला जाट महासभा अध्यक्ष किया नियुक्त

Jul 8, 2020 - 18:00
 0
मंजू ओला को अलवर जिला महिला जाट महासभा अध्यक्ष किया नियुक्त

बहरोड अलवर 
बहरोड़ क्षेत्र के कांकरा बर्डोद निवासी मंजू ओला पत्नी सूर्यप्रकाश ओला को अलवर जिला महिला जाट महासभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष ओला को राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशन से राजस्थान महिला जाट महासभा अध्यक्ष रचना मान ने नियुक्त किया और कहा कि इस नियुक्ति से महिला जाट महासभा अलवर को बल मिलेगा। इस अवसर पर राजस्थान युवा जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव तिलोटिया ने कहा कि इनका संघर्षशील व्यक्तित्व एवं कार्य क्षमता से अलवर जिला की महिला जाट महासभा में नई ऊर्जा का संचार होगा। जिस पर जाट महासभा की महिला कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर स्वागत कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान सत्या चैधरी, रेनू चैधरी, कमला चैधरी, अर्चना चैधरी, सुनीता चैधरी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • योगेश शर्मा की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow