भाजपा से रामगढ विधानसभा के लिए गिरीश दीक्षित ने दावेदारी पेश की

Aug 28, 2023 - 20:54
Aug 28, 2023 - 21:10
 0
भाजपा से रामगढ विधानसभा के लिए गिरीश दीक्षित ने दावेदारी पेश की
भाजपा से रामगढ विधानसभा के लिए गिरीश दीक्षित ने दावेदारी पेश की

रामगढ,अलवर 

भाजपा से रामगढ में गिरीश दीक्षित भी ताल ठोकते हुए उतरे चुनाव मैदान में। आने वाले चुनाव में रामगढ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की तरफ से गीरीश दीक्षित ने दावेदारी पेश करते हुए अपने समर्थकों के माध्यम से अपने नाम के पोस्टर चिपकवा दावेदारी पेश कर दी है। 

रामगढ विधानसभा क्षेत्र से अभी तक भाजपा से सुखवंत सिंह,जय आहूजा,देवेन्द्र दत्ता,निर्मल सूरा,सहदेव सिंह,राकेश जैन, रिटायर्ड आईपीएस एम एल शर्मा,इन्दरजीत सिंह पाटा,धीर नत्थीसिंह सहित तीन दर्जन से अधिक प्रत्याशी क्षेत्र में घूम घूम कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं अभी कुछ दिन पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर आए आईपीएस महेश भारद्वाज भी मैदान में उतर कर अपनी दावेदारी करने पेशकर रहे हैं कि अभी हाल ही में पूर्व जिला पार्षद गिरीश दीक्षित ने भी रामगढ क्षेत्र से  अपने नाम के पोस्टर चिपकवा अपनी दावेदारी पेश कर दी है। 
गौर तलब है कि गिरीश दीक्षित जो कि पिछले लगभग बीस वर्षों से पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के साथ साये की तरह साथ देते चले आ रहे थे। अबकी बार ज्ञानदेव आहूजा के मैदान से हट जाने पर दीक्षित ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। गिरीश दीक्षितकी पूरे रामगढ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पुराने समय से अच्छे सम्बन्ध रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow