भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर निर्दलीय विधायक लोढ़ा को लिया आड़े हाथ

बत्तीसा नाला भाजपा सरकार की देन,निर्दलीय विधायक लोढ़ा झूठा श्रेय लेने की होड़ में–लुंबाराम चौधरी

Oct 9, 2023 - 12:00
 0
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी ने  प्रेस वार्ता कर निर्दलीय विधायक लोढ़ा को लिया आड़े हाथ

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार ) भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने प्रेस वार्ता कर निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा को जमकर घेरा।चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बत्तीसा बांध के निर्माण की मांग भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी को मांग रखी थी उस समय तत्कालीन भाजपा सरकार ने बांध की स्वीकृति कर दिनाक 20-07-2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा शिलान्यास किया गया था।उक्त बांध के नीचे 948 बीघा भूमि बांध के नीचे आई हुई है,जिसमे से 560 बीघा भूमि वन विभाग की थी उस समय के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  डॉक्टर हर्षवर्धन को निवेदन करने पर भारत सरकार द्वारा दिनाक 20–04–2018 को 91.202 हेक्टर भूमि की अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाकर उस पत्र को कलेक्टर के सामने पेश कर निवेदन कर कार्य जल्द से जल्द चालू करने के लिए मांग की गई।और उसके  तुरंत बाद बांध का कार्य चालू किया गया।बत्तीसा बांध के बीच में से गुजर रही रोड को बंद कर बाईपास रोड चालू करवाने हेतु 12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे मगर सरकार बदलने पर निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की कार्य में रुकावट डालने की मंशा से  3 वर्ष तक बतीसा बांध में रुकावट हुई व हमने  दिनांक 11 11 2021 को प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया का घेराव कर ज्ञापन दिया गया।जिसपर प्रभारी मंत्री द्वारा शासन सचिव जल संसाधन विभाग को दिनांक 18 11 2021 को लेटर दिया गया। बतीसा बांध के निर्माण की अवधि 3 वर्ष में पूरा करने की थी मगर कांग्रेस सरकार के ढीले रवैया के कारण 5 साल पूरे होने के बावजूद भी 50% बांध का कार्य अभी तक पूरा हुआ है और इस वर्ष 75% पानी बहकर गुजरात गया है।अगर समय पर बांध का कार्य पूरा होता तो सिरोही की जनता को इस पानी का फायदा मिलता।बांध के निर्माण की स्वीकृति के समय हमारी मांग थी कि बतीसा बांध का सारा पानी बहकर गुजरात जा रहा है। जिसको बांध बांधकर बांध की ऊंचाई 100 फीट हाइट रखकर 50 फीट के ऊपर का पानी बरसात के दिनों में 6 फीट के छह पाइपों द्वारा सीधा पानी धंत्ता नदी के रपट पर लाकर कर 4 पाइप छोड़े और दो पाइप वस्तान जी नदी में डालने की मांग रखी गई थी जो धंत्ता बांध से अंनगोर व पाडीव बांध में सीधा पानी पहुंचे। पाडीव बांध व ओडा बांध तक सीधा पानी बिना खर्च के पहुंचेगा। व अंनगोर बांध का ओवर फ्लो जावाल नदी में जाने से किसानों के कुओं में पानी की समस्या हल होगी व सिरोही शहर हेतु अंनगोर व धंत्ता बांध पीने के पानी का मुख्य श्रोत है मगर बांध का कार्य चालू हे मगर उपयुक्त योजना के अनुसार शेष कार्य पानी लाने का पूर्व के सर्वे के अनुसार कार्यवाही कर संबंधित अधिकारियों व सरकार को भेज कर कार्य तुरंत चालू करवाने का मांग रखी गई थी। मगर इन्होंने उसे कार्य पर निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। चुकी अब निर्दलीय विधायक को पता है कि सरकार अब जाने वाली है तो आनन फानन में शिलान्यास रखा गया जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाकर सारा श्रेय खुद लेना चाहते हैं जबकि जिसमें 50% राशि केंद्र सरकार की है।
चौधरी ने कहा कि सिरोही जिला हेडक्वार्टर होने के बावजूद भी कृषि मंडी नहीं खोली गई है जबकि कृषि मंडी के लिए पूर्ववती भाजपा सरकार में जमीन अलॉट कर परकोटा व ऑफिस भी बनाई गई थी।सिरोही में पंचायत समिति सिरोही में किसानों के ठहरने के लिए किसान भवन बनाया गया था जिस भवन को प्रशासन द्वारा गोदाम बनाकर लॉक लगाकर रखा है,कृषि मंडी एवम किसान भवन के लिए कई बार ज्ञापन दिए गए मगर इस गूंगी व बाहरी सरकार ने किसानों को राहत नहीं दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................