राजस्थान शिक्षक संघ के चुनाव कल, बानसूर में; मतदान 2 बजे, नई कार्यकारणी की घोषणा।

Sep 23, 2023 - 11:52
Sep 23, 2023 - 12:45
 0
राजस्थान शिक्षक संघ के चुनाव कल, बानसूर में; मतदान 2 बजे, नई कार्यकारणी की घोषणा।

बानसूर (गोपाल कृष्ण स्वामी) राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बानसूर की कार्यकारणी के चुनाव कल रविवार को होंगे। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि शिक्षक संघ की कार्यकारणी के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी बनवारी लाल सैनी,सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द यादव और पर्यवेक्षक लक्ष्मी नारायण स्वामी की देखरेख में बाबा गिरधारी दास आश्रम बानसूर में करवाए जायेंगे। 

उन्होंने बताया कि रविवार को 10 बजे मतदाता सूची का प्रकाशन,10:30बजे से11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगें। दोपहर 12 बजे से 1बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगें। उसके बाद 2 बजे मतदान होगा। मतदान के के तुरन्त बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में बानसूर ब्लॉक के शिक्षक और कोटपूतली -बहरोड़ जिले के शिक्षक भी शामिल होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow