राष्ट्रपिता महात्मा गांधीऔर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष

Oct 2, 2023 - 19:00
 0
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीऔर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन ) दो अक्टूबर ऐतिहासिक है। आज ही के दिन देश की दो सबसे महान हस्तियों का जन्म हुआ था।  शास्त्री पूर्व प्राचार्य डॉक्टर पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाकर अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले हमारे राष्ट्रपति महात्मा गांधी  का जन्म दो अक्टूबर के दिन हुआ। वहीं आज ही के दिन 2 अक्टूबर को 1904 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था। राष्ट्रपति महात्मा गांधी यानी 'बापू' के कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। दूसरी ओर पूर्व पीएम शास्त्री जी ने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान जय जवान जय किसान का नारा देकर भारतीय स्वाभिमान और संप्रभुता की रक्षा करने में अहम योगदान दिया।
विचारधारा और आदर्श हैं गांधी :-  महात्मा गांधी के आदर्शों को लेकर वर्तमान में खूब चर्चा होती है। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठन तक उनके दिखाए गए मार्गों पर चलने का दावा करते रहे हैं।  गांधी मात्र व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं जिसे वैश्विक स्तर पर स्वीकृति मिली और भारत गांधी के देश के नाम से ही जाना गया।
शास्त्री जी की विशेष पहचान : -लाल बहादुर शास्त्री पूर्व पीएम होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वालें सेनानियों में थे। उनका प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल तो बेहद छोटा रहा लेकिन उन्होंने इस दौरान पड़ोसी देश
 पाकिस्तान को युद्ध की स्थिति में उन्होंने घुटनों पर ला दिया। देश की संप्रभुता के साथ न समझौता किया और राष्ट्रवाद की ऐसी आंधी चलाई कि लोग त्याग में एक समय का भोजन तक छोड़ने को तैयार हो गए। इधर कस्बे में स्काउट्स के द्वारा महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर खंड जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम गुप्ता सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार पहाड़िया स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के मोरध्वज सिंह चौधरी, अजीत सैनी, छगनलाल वर्मा, आदि लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................