थाना पुलिस भुसावर की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार चार आरोपी गिरफ्तार

Oct 8, 2023 - 10:55
Oct 8, 2023 - 13:19
 0
थाना पुलिस भुसावर की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार चार आरोपी गिरफ्तार

वैर भरतपुर राजस्थान 

भुसावर। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह मीणा एवं भुसावर वृत अधिकारी सीताराम बैरवा के सुपरविजन में थाना अधिकारी विजय सिंह मीणा के नेतृत्व में टीम गठित करके 9 माह से फरार चल रहे मुकदमें  में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिन पर आईपीसी की धारा 323, 341, 452, 325 ,308, 34 में मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली विनोद पुत्र रमेश सैनी उम्र 31 वर्ष, शिवदयाल पुत्र अर्जुन उम्र 45 वर्ष, सतीश पुत्र रूप सिंह सैनी उम्र 24 वर्ष, अजीत पुत्र केदार उम्र 22 वर्ष, निवासी मजाजपुर थाना भुसावर बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर हैं और कहीं जाने की फिराक में है। इससे पूर्व केरल में 9 माह से छिपे हुए थे। इस पर थाने के सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। जिन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच - पांच हजार का इनाम घोषित था। गठित टीम में विजय सिंह पुलिस निरीक्षक, एएसआई गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल ताराचंद, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह 431, राजेंद्र सिंह 2310 ,माधो सिंह 1627 ,शुगर सिंह 1951, सवाई सिंह 531, मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow