स्वामी होतूराम साहिब का दो दिवसीय मेला 19 को

Oct 13, 2023 - 17:16
 0
स्वामी होतूराम साहिब का दो दिवसीय मेला 19 को

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
     सतगुरु स्वामी होतूराम साहिब का दो दिवसीय महोत्सव 19 व 20 अक्टूबर को आनन्द नगर कॉलोनी स्थित पूज्य होतूराम साहिब दरबार में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वामी होतूराम साहिब दरबार आनन्द नगर के प्रभारी संत मोहनलाल भगतजी ने बताया कि 19 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संतों का सत्संग, दोपहर 12.30 बजे ध्वजारोहण व झंडे का प्रसाद वितरण, दोपहर एक बजे भंडारा, सांय 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक मोठूका दरबार साहिब के संत लालचंद भगतजी व अजमेर के भजनोपदेशक अशोक घायल का सत्संग और रात्रि 8 बजे से पूज्य बहराणा साहिब का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दिन 20 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक सत्संग, सुबह 10 बजे पल्लव पाकर दो दिवसीय महोत्सव का समापन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................