लक्ष्मणगढ़: मौजपुर से धौलागढ़ देवी के लिए पदयात्रा रवाना, कस्बे में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन : तहसील क्षेत्र के मौजपुर कस्बे से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौलागढ़ देवी मंदिर के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल पदयात्रा भक्तिभाव और उत्साह के साथ रवाना हुई। बुधवार प्रातः 5:00 बजे कस्बे के मुख्य बाजार से श्रद्धालुओं का जत्था माता के जयकारों के साथ धौलागढ़ धाम के लिए पैदल प्रस्थान कर गया।
निशुल्क पदयात्रा से पूर्व कस्बे में निकाली भव्य शोभायात्रा यात्रा आयोजक कुलदीप जायसवाल ने बताया कि पदयात्रा रवाना होने से पूर्व कस्बे में डीजे की मधुर धुनों और माता के भजनों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरी तरह निशुल्क आयोजित की जाने वाली इस पदयात्रा में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा कस्बा माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और जगह-जगह स्थानीय ग्रामीणों व व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का भावभिना स्वागत किया गया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक धार्मिक माहौल में आयोजित इस पदयात्रा एवं शोभायात्रा के दौरान मोहित जैन, विश्वास शर्मा, कुलदीप जायसवाल, रजत जैन, डीके वर्मा, विष्णु सैन सहित कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पदयात्रियों का यह जत्था माता के दर्शन कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करेगा।

