लक्ष्मणगढ़: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना, कठूमर रोड पर हुआ भव्य प्रसादी वितरण

Oct 14, 2026 - 20:09
 0
लक्ष्मणगढ़: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना, कठूमर रोड पर हुआ भव्य प्रसादी वितरण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन : शारदीय नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को लक्ष्मणगढ़ कस्बे में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर कस्बेभर के मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेककर देश और समाज में सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

आकाश एजेंसी की ओर से हुआ प्रसादी वितरण नारदीय उत्सव के चौथे दिन के उपलक्ष्य में कठूमर रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास आकाश एजेंसी की ओर से श्रद्धालुओं और आमजन के लिए भव्य प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लक्ष्य खारवाल, आकाश खारवाल, निशु पंजाबी, कन्हैया गुर्जर, सत्यवीर सहित कई गणमान्य लोग और युवा सेवा कार्य में मौजूद रहे।

डांडिया-गरबे की धूम और सजा बाजार नवरात्र के चौथे दिन पूजा-अर्चना और आरती के बाद विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और युवाओं द्वारा डांडिया रास तथा गरबा नृत्य के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कस्बे के प्रमुख मार्गों, मंदिरों और पंडालों को आकर्षक रोशनी व फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे संपूर्ण लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................