कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी हैं जनता : अरूण सिंह

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने लिया पीएम मोदी के सभास्थल का जायजा

Nov 15, 2023 - 11:50
Nov 15, 2023 - 11:51
 0
कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी हैं जनता : अरूण सिंह

हनुमानगढ़ (राजस्थान) प्रदेश में चुनावी दंगल के बीच लाल डायरी पार्ट-टू रीलीज हो गई है। इसकी जानकारी मंगलवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया को दी। उन्होंने दावा किया कि यह डायरी कई राज उगलेगी। इसमें कई कांग्रेस नेताओं की असलियत सामने आएगी। किस तरह कांग्रेस ने जनता को लूटा है, इसका पूरा हिसाब-किताब डायरी में दर्ज है। यह डायरी कांग्रेस नेताओं को सोने नहीं देगी।

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र भी किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदो 21 नवंबर को पीलीबंगा में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। पेपर लीक, किसानों की ओर से की जा रही आत्महत्या आदि का उल्लेख कर कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, जो झूठा निकला। अब वह दोबारा हनुमानगढ़ में किस मुंह से आ रहे यह नहीं पता। प्रदेश प्रभारी ने दावा किया कि हमारी सरकार बनेगी तो हम किसानों पूरी बिजली देंगे, नहरों में पूरा पानी चलाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पूर्व विधायक कृष्ण कड़वा, मदन पारीक, कृष्ण तायल, सुशील जोशी, पूर्व पार्षद महेश शर्मा विस्तारक विनायक पारीक आदि मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी दो दिन बाद चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें जनता की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं इस बात का गोलमाल जवाब देते हुए अरुण सिंह ने कहा कि यह आगामी सरकार ही तय करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत के राज में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों में दवा खरीदने को पैसे नहीं हैं। प्रदेश का हर बच्चा जन्म लेते ही 70 हजार के कर्ज में दब रहा है।

आरोप लगाया कि गहलोत के मन में पाप है। इसलिए कई प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। वैसे भी पुरानी बजट को पढ़ने वाले सीएम गहलोत से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। एक सवाल के जवाब में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा में ज्यादा बागी नहीं है। जो बागी हुए भी थे, उनमें से ज्यादातर को मना लिया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब व किसान को प्राथमिकता देकर हमारी सरकार प्रदेश में काम करेगी। सरकार बनते ही गड्ढा मुक्त सड़क बनाएंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है