कांग्रेस राज में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और गुंडा गर्दी से प्रदेश की जनता दुखी और परेशान-रामलाल शर्मा

जनता ने किया विधायक शर्मा का भव्य स्वागत, कई ग्राम पंचायतों और नगर में हुआ जनसंपर्क

Nov 22, 2023 - 21:16
 0
कांग्रेस राज में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और गुंडा गर्दी से प्रदेश की जनता दुखी और परेशान-रामलाल शर्मा
कांग्रेस राज में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और गुंडा गर्दी से प्रदेश की जनता दुखी और परेशान-रामलाल शर्मा

चौमूं (जयपुर /राजेश कुमार जांगिड़ )  भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं से प्रत्याशी विधायक रामलाल शर्मा बुधवार को ग्राम पंचायतों और नगर में लोगों से जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा के पहुँचने पर ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया तथा ग्राम वासियों ने माला एवं साफ़ा पहनाकर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। रामलाल शर्मा को ग्राम वासियों द्वारा कई जगह फलोंऔर मिठाई से तौला गया। कार्यक्रम अनुसार गुडलिया, रायसिंह का बास, नागलकलाँ, किरत का बास, शोकिलपुरा, करवा की ढाणी भोजलावा, कुम्हारों का मोहल्ला चौंमू , शिव मंदिर जाटो का मोहल्ला में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने हमेशा सभी को साथ लेकर काम किया है। कांग्रेस ने कर्ज़ माफ़ी, युवाओं को बेरोज़गारी का झूठा वादा करने वालो,पेपरलीक कर युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली और इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ को मज़बूत करने के लिए कहा। साथ ही आमजन से 25 नवंबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है