दिल्ली पुलिस की नीमराणा के एक गांव में छापेमारी: छठे आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस के तेज प्रयास

संसद घुसपैठ मामले में तेजी से जांच जारी

Dec 15, 2023 - 02:47
 0
दिल्ली पुलिस की नीमराणा के एक गांव में छापेमारी: छठे आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस के तेज प्रयास

राजस्थान (देवराज मीणा)  संसद भवन में एक दिन पहले घुसे दो आरोपियों के एक फरार साथी को खोजने के लिए दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के कोटपूतली जिले नीमराना इलाके एक गांव में छापेमारी की लेकिन पुलिस को आरोपी नहीं मिला।

दिल्ली पुलिस बुधवार रात 12.30 बजे छठे आरोपी ललित झा को पकड़ने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना के गंडाला गांव में पहुंची। पुलिस ने गांव के बस स्टैंड के पास लोगों से पूछताछ की। साथ ही, गाड़ियों को रोक-रोककर तलाशी भी ली गई। पुलिस को छठे आरोपी की आखिरी लोकेशन गांव में ही एक घर की मिली थी। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची।

लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस मोबाइल की मदद से सुभाष यादव के घर तक पहुंची। दो घंटे तक पुलिस यहां रही थी। जिस आदमी की तलाश में पुलिस आई थी, वो नहीं मिला। मकान मालिक सुभाष यादव के अनुसार उनके पुराने मकान में एक बंगाली परिवार करीब 10 साल से किराए पर रह रहा है। रात को पुलिस आई और पुराने मकान की दीवार कूदकर अंदर घुसी। इसके बाद किराए पर रह रहे प्रदीप से बातचीत की। फिर मेरे पास आए और पूछताछ की। रास्ते में भी 3-4 लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने ललित की फोटो दिखाई और पूछा इसको जानते हो क्या? दो गाड़ियों में पुलिस के जवान आए थे। पुलिस को यहां से कुछ नहीं मिला। इसके बाद वे लौट गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है