प्याज के भावों में आई गिरावट से किसान निराश: थोक में 4 से 13 रुपए प्रति किलो रहे भाव

Dec 28, 2023 - 18:07
 0
प्याज के भावों में आई गिरावट से किसान निराश:  थोक में 4 से 13 रुपए प्रति किलो रहे भाव

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  प्याज के लगातार गिरते भावों को लेकर किसान हताश व परेशान हैं। भावों में गिरावट से शहर की नई अनाज मंडी में लग रही अस्थाई प्याज मंडी में धीरे धीरे अब रौनक खत्म होती जा रही है।
खैरथल प्याज मंडी में बुधवार को लगभग सात हजार कट्टों की आवक रही, जिसके भाव 4 से 13 रुपए प्रति किलो रहे। ग्राम इस्माइलपुर निवासी किसान सम्पत राम ने बताया कि उसकी पछेती फसल की प्याज आज साढ़े नौ रुपए प्रति किलो बिकी है। जिससे किराए पर लाए गए वाहन का खर्चा भी नहीं निकल पाया है। उधर, प्याज मंडी में गत सप्ताह की तुलना में चहल-पहल भी कम नजर आ रही है। अनेक थोक व्यापारी भी अपने अस्थाई तम्बू भी समेटने में जुट गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................