लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारी शुरू, Rajasthan-MP समेत आठ राज्यों के लिए हुई चुनाव समितियां गठित

Jan 7, 2024 - 18:03
Jan 7, 2024 - 22:43
 0
लोकसभा चुनाव  के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारी शुरू, Rajasthan-MP समेत आठ राज्यों के लिए हुई चुनाव समितियां गठित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कुछ पूर्वी राज्यों सहित कई राज्यों के लिए शनिवार को चुनाव समितियां तथा मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों और मध्य प्रदेश की प्रदेश चुनाव समिति एवं राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।’’

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को राज्य में प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट तथा जितेंद्र सिंह समिति के सदस्य हैं। इनके अलावा महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सी पी जोशी, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, नीरज डांगी, जुबैर खान, धीरज गुर्जर, राजकुमार शर्मा, रोहित बोहरा, इंद्रा मीणा, डूंगर राम गेदार, शिमला देवी नायक और ललित यादव इस समिति में शामिल हैं।

उनके अलावा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष, सेवा दल के मुख्य आयोजक और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष समिति की सदस्य हैं। के. सुधाकर को केरल के लिए प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केरल समिति में ए के एंटनी, के सी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला, वायलार रवि, वी डी सतीशन, के सुरेश, शशि थरूर और मुल्लापल्ली रामचंद्रन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को राज्य की प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया है। समिति में उपमुख्यमंत्री बी वी मल्लू, उत्तम कुमार रेड्डी और वी हनुमंत राव शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया और इसमें सदस्यों के तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, धनीराम शांडिल्य और चंदर कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया है।

जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख होंगे और इसमें दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सदस्य होंगे। पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति भी गठित की है, जिसके अध्यक्ष जितेंद्र सिंह होंगे। पटवारी पैनल के संयोजक होंगे, जिसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा और नकुल नाथ शामिल हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मणिपुर में, के. मेघचंद्र सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया,पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री गइखंगम समेत कई को सदस्य नियुक्त किया गया है। एस एस जमीर को नगालैंड प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow