मकर संक्रांति पर दातागंज में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन:मुख्य अतिथि रहे, भाजपा नेता नितिन गुप्ता

Jan 14, 2024 - 19:00
 0
मकर संक्रांति पर दातागंज में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन:मुख्य अतिथि रहे, भाजपा नेता नितिन गुप्ता

बदायूँ /यूपी (अभिषेक वर्मा)
बदायूँ /यूपी -  मकर संक्रांति के अवसर पर नगर दातागंज में जगह-जगह लोगों में खिचड़ी का वितरण किया गया। बच्चों में खिचड़ी खाने की होड़ रही। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग तैयारियों में लगे दिखाई दिए, नगर दातागंज के कांसपुर रोड पर सर्वेश गुप्ता द्वारा पूड़ी सब्जी , रायता , खिचड़ी, कम्बल का वितरण समारोह था , कार्यकम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आदर्श नगर पालिका परिषद दातागंज की चेयरपर्सन नैना गुप्ता के पति नितिन गुप्ता उर्फ अनूप भैया ने कार्यकम में पहुंचकर कार्यक्रम शुरू करते वितरण किया। राहगीरों ने भी इसका लुत्फ उठाया।

वही हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा वार्ता करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चेयरपर्सन के पति नितिन गुप्ता उर्फ अनूप भैया ने बताया कि मकर संक्रांति का  पर्व  भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रमुख पर्व  माना जाता है। इस पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने व गरीबों  को पीला भोजन खिचड़ी खिलौना शास्त्रों के अनुसार एक महत्वपूर्ण दान पुण्य माना जाता है। यह पर्व सूर्य मकर राशि मे उत्तरायण हो जाता है तब यह पर्व मनाया जाता है इस पर्व को देवताओं का दिन मानने की मान्यता है इसलिए मकर संक्रांति के पर्व पर  ऋषि मुनि व अन्य लोग नदियों में स्नान कर पुण्य दान किया करते हैं बताया जाता है इस दिन पुण्य दान करने से अनजाने में हुए पापों से राहत मिलती है एवं घर मे सुख शांति रहती है शास्त्रों के अनुसार पर्व के अवसर पर नदियों का पानी अमृत में तब्दील हो जाता है, इसलिए हिंदू परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति पर लोग गंगा स्नान का विशेष महत्व मानते हैं और जगह जगह पर हवन पूजन करने के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................