मकर संक्रांति पर्व पर वो काटा वो मारा से गूँज उठा शहर : पतंगबाजी का उठाया लुप्त,महिलाओं ने किया जमकर दान- पुण्य

Jan 14, 2024 - 19:43
 0
मकर संक्रांति पर्व पर वो काटा वो मारा से गूँज उठा शहर : पतंगबाजी का उठाया लुप्त,महिलाओं ने किया जमकर दान- पुण्य

कोटपूतली (बिल्लूरामसैनी) 

कोटपुतली के पावटा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया। सवेरे से ही लोग त्योहार की तैयारियों के साथ साथ दान पुण्य करने में लग गये। कोई गायों को चारा खिलाते नजर आया तो कोई गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के साथ साथ कपडा आदि दान करते नजर आये। बच्चे व युवा घरों की छतों पर पतंग उडाने का लुप्त लेते नजर आये। सवेरे ही बच्चे और युवा पंगत चरखी लेकर घरों की छतों पर चढ गये और दिनभर पंगतबाजी का लुप्त उठाया। इस दौरान चारों तरफ वो काटा वो मारा के शोर  होता रहा। आसमान रंग बिरंगे पतंगों से सजा रहा।इधर महिलाओं ने घर दाल बाटी चूरमा और तिल गुड के लड्डू जैसे विभिन्न व्यंजन तैयार किए तथा विभिन्न प्रकार से पूजा अर्चना करते हुए माँ तुलसी की परिक्रमा कर विभिन्न वस्तुऐं दान की। दूसरी ओर मकर संक्रांति के अवसर पर कस्बे के हीरामल बाबा की बगीची में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुक्कड म्युजिकल ग्रुप के साथ मुकेश मुक्कड, रिया राठी दिल्ली, छाया रंगीली गाजियाबाद, विक्की छेला ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................