विश्वकर्मा महासभा ने की राजस्थान प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां
नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़) ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने राजस्थान प्रदेश के लिए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। सीकर निवासी समाजसेवी भीवाराम जांगिड़ को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और अलवर जिले के थानागाजी निवासी पत्रकार गजानंद जांगिड़ को महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों से क्षेत्र के जांगिड ब्राह्मण समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया है।