हनुमान एवं नंदी जन्म सहित अन्य कथाओं का सुनाया प्रसंग
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र जोगियों की ढाणी मुर्राटा में महादेव जी मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में मंगलवार को कथा आचार्य योगी कमलेश नाथ ने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को हनुमान व नंदी जन्म की कथा के साथ ही भस्मासुर राक्षस वध वह बारह ज्योतिर्लिंगों की कथा के साथ ही नंदी भगवान की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि नंदी भगवान ने शिव की अटल भक्ती की उसके बाद भगवान शिव ने नंदी को अपनी सवारी के रूप में अपना वाहन बनाया। उन्होंने कहा कि अपनो से बड़े बुजुर्गो को हाथ जोड़कर प्रणाम करने से आशीर्वाद की प्राप्ति होने के साथ ही मनुष्य का आध्यात्मिक विकास होता है।कथा के दौरान गाएं गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और भगवान शिव भोले नाथ के जयकारे लगाए।
उन्होंने बताया कि शिव महापुराण कथा का समापन 7 अगस्त को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा।


