कर्नाटक में PM Modi की हुंकार, 4 जून को 400 पार, कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार

Mar 18, 2024 - 16:38
Mar 18, 2024 - 18:00
 0
कर्नाटक में PM Modi की हुंकार, 4 जून को 400 पार, कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के शुरूआत में मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि 4 जून को 400 पार। उन्होंने कहा कि इस मिशन में कर्नाटक के मतदाताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। हम 400 सीटों की बात क्यों कर रहे हैं? विकसित भारत और विकसित कर्नाटक के लिए 400 पार जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह मैदान अपार ऊर्जा से भरा हुआ लगता है, ऐसा आपका उत्साह रहा है! प्यार, खुशी और आशीर्वाद का यह माहौल कर्नाटक में भाजपा के प्रति मजबूत समर्थन का प्रमाण है। निश्चित ही यह दृश्य भ्रष्ट इंडिया गठबंधन की नींद 'चुरा लेगा'।
मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए... 400 पार। विकसित कर्नाटक के लिए... 400 पार। गरीबी कम करने के लिए... 400 पार। आतंक पर प्रहार करने के लिए... 400 पार। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए... 400 पार। किसानों की समृद्धि के लिए... 400 पार। युवाओं को नए अवसर के लिए... 400 पार। अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का एजेंडा नहीं है इसलिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। कांग्रेस का पहला हथकंडा है - झूठ बोलो! बड़े-बड़े झूठ बोलो! कांग्रेस की दूसरा हथकंडा है - अपने झूठ को ढकने के लिए, नए झूठ बोलो। कांग्रेस का तीसरा हथकंडा है - जब पकड़े जाओ, तो अपनी करतूतों का ठीकरा दूसरों के सर फोड़ दो।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मंशा कभी काम की नहीं होती। कांग्रेस का केवल एक ही इरादा होता है- लोगों को लूटना, अपनी जेबें भरना। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि आप कर्नाटक की प्रत्येक सीट से मोदी के 'विकास राजदूत' को चुनें। सुनिश्चित करें कि आप उन 'विकास दूतों' को दिल्ली भेजें। मैं आपसे कर्नाटक की सभी 28 सीटें भाजपा-एनडीए को देने का आग्रह करता हूं। मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक जानकार कहते रहे हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है। लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है।
विपक्ष पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि कल मुंबई में इंडी अलायंस की तरफ से एक खुला ऐलान किया गया है। वे लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का ऐलान कर दिया है। अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है, तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है। उन्होंने कहा कि मैं जब सार्वजनिक जीवन में आया, जब मैंने अपने समय का पल-पल और शरीर का कण-कण लोगों की सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया तो मुझे इसी शक्ति ने ऊर्जा दी। आज भी मैं शक्ति की उपासना करता हूं, देश के कोटि-कोटि लोग हिंदू धर्म की इस शक्ति के उपासक हैं। मेरे लिए देश की नारीशक्ति, इसी शक्ति का प्रतिबिंब है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow