किसी भी समय’ छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Jul 7, 2025 - 14:33
 0
किसी भी समय’ छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

दिल्ली (कमलेश जैन) तेज तर्रार और खुले तौर पर अपनी बात कहने वाले बीजेपी के बड़े और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में कहा कि महाशक्ति देशों की अधिनायकवाद और तानाशाही के कारण समन्वय, सद्भाव और प्रेम गायब हो रहा है और दुनिया भर में संघर्ष का माहौल बनता जा रहा है।
नागपुर में ‘बियॉन्ड बॉर्डर्स’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि ये संघर्ष ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जहां ‘किसी भी समय’ विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने चिंता जताई कि युद्ध से जुड़ी तकनीकी प्रगति के कारण इंसानों की सुरक्षा मुश्किल हो रही है।
भारत को बुद्ध की भूमि बताते हुए, जो विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश दे रही है, गडकरी ने वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की समीक्षा और चर्चा के बाद भविष्य की नीति निर्धारित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इजराइल-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर दुनियाभर में तनातनी का माहौल है। गडकरी ने कहा कि इन युद्धों के मद्देनजर कभी भी विश्व युद्ध संभव है। गडकरी ने कहा, “उन्नत तकनीक के कारण युद्ध के आयाम बदल गए हैं, मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग बढ़ रहा है। इससे टैंक और अन्य प्रकार के विमानों की प्रासंगिकता कम हो रही है। इन सबके बीच मानवता की रक्षा करना मुश्किल होता जा रहा है। अक्सर नागरिक बस्तियों पर मिसाइलें दागी जाती हैं। इससे गंभीर समस्या पैदा हो गई है। इन सभी मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर चर्चा की जरूरत है।
ऐसा कहना सही नहीं है। वास्तव में, यह सब धीरे-धीरे विनाश की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाशक्ति देशों की तानाशाही और अधिनायकवाद के कारण समन्वय, सद्भाव और प्रेम लुप्त हो रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................