विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज , आरोपियों ने दी पति व बच्चो को जान से खत्म करने की धमकी

Apr 6, 2024 - 15:46
 0
विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज , आरोपियों ने दी पति व बच्चो को जान से खत्म करने की धमकी

राजगढ़ (अलवर / अनिल गुप्ता ) थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिर्पोट दर्ज करवाई है कि उसका पति ट्रैक्टर चलाते है। जो मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते है। पीड़िता गांव में अपने बच्चो के साथ अकेली रहती है। एक वर्ष पहले की बात है उसी के गांव की एक महिला उसके पड़ोस में रहती है। उसने पीड़िता को अपने घर बुलाया। जहाँ उक्त महिला व उसके पति ने पीड़िता को तीन लोगों से मिलवाया। पीड़िता के इच्छा के विरुद्ध तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। उक्त घटना में दम्पत्ति ने तीनो का सहयोग किया। पीड़िता के अश्लील फ़ोटो व वीडियो बना लिए और उसके बाद उक्त पांचो लोग उसे ब्लैकमेल कर व पीड़िता को डरा-धमकाकर वीडियो एवं फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रिर्पोट में बताया कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो पति व बच्चो को जान से खत्म करने की धमकी देते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया की उसे उपरोक्त आरोपी उसे एक वर्ष से परेशान कर कई बार दुष्कर्म कर चुके है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................