शिविर में पौधरोपण कर दी कानूनी जानकारी

Jun 5, 2024 - 16:34
 0
शिविर में पौधरोपण कर दी कानूनी जानकारी

राजगढ़ (अलवर)
 राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरेर गोठ की चौकी में शिविर लगाकर पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ कानूनी जानकारी दी गई।
ताल्लुक विधिक सेवा समिति की सचिव भाग्यश्री मीणा सचिव ने बताया की ताल्लुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश पंकज बंसल राजगढ़ के निर्देशानुसार  ग्राम  पंचायत सुरेर गोठ की चौकी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  पैरा लीगल वॉलिंटियर शिवकांत के द्वारा  विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर पौधा रोपण किये गए। आम जन को पर्यावरण के महत्व के बारे मे बताया व अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए कहा। बढ़ती गर्मी के कारण को समझाया की पेड़ों की कमी होने से गर्मी भी अधिक लगती है अगर हम मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तो पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ अपने जीवन को भी सुरक्षित रख पाएंगे। साथ ही कानूनी सेवाओं संबंधी योजना के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई ।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................