मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम 30 जून को होगा आयोजित
![मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम 30 जून को होगा आयोजित](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667d5df1226f8.jpg)
कोटपूतली-बहरोड़, 29 जून। जिले में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 30 जून, रविवार को किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर योगेश कुमार डागुर ने बताया कि यह आयोजन जिला स्तर, उपखंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन 30 जून, रविवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
- भारत कुमार शर्मा
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)